थाना फेस 3 चोरी की मोटर साइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।

नोएडा/ जी एन न्यूज संवाददाता

:थाना फेस 3 पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये चोरी की मोटर साइकिल के साथ अभियुक्त राहुल पुत्र भीकम सिंह को सेक्टर 71 डंपिंग ग्राउन्ड के पास सर्विस रोड से गिरफ्तार किया गया है। बरामद मोटर साइकिल के सम्बन्ध में थाना फेस-3 पर मु0अ0सं0 422/2024 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी है। 
अभियुक्त का विवरण-राहुल पुत्र भीकम सिंह निवासी नंगला बीच थाना नारकी जिला फिरोजाबाद हाल पता गढी चौखण्डी थाना फेस 3 जनपद गौतमबुद्धनगर उम्र 25 वर्ष।

पंजीकृत अभियोग का विवरणः मु0अ0सं0 422/2024 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना फेस 3 कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर। 
बरामदगी का विवरण: मोटर साइकिल स्पलैंडर रजि0 नम्बर डीएल 3 एसईके 2780 
 

Others Related News