PCS अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले, 41 अधिकारियों के बदले गए स्थान

लखनऊ: शासन में PCS स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बुधवार सुबह 41 PCS अधिकारियों के तबादले किए गए, जिनमें से ज्यादातर उपजिलाधिकारी (SDM) हैं।

देवरिया के अपर जिलाधिकारी (ADM) गौरव श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का ADM बनाया गया है, जबकि मेरठ की अपर नगर आयुक्त ममता मालवीय को ADM मुरादाबाद नियुक्त किया गया है। बरेली के ADM दिनेश को मऊ का मुख्य राजस्व अधिकारी बनाया गया है।

इसके अलावा, बस्ती के SDM विनोद कुमार पांडेय को फिरोजाबाद का नगर मजिस्ट्रेट, आगरा के SDM संजीव कुमार शाक्य को ADM प्रयागराज और हमीरपुर के SDM खालिद अंजुम को ADM सीतापुर बनाया गया है।

प्रतापगढ़ के SDM भारत राम को ADM बुलंदशहर, वाराणसी के SDM अशोक कुमार यादव को ADM ललितपुर और अयोध्या के SDM संदीप कुमार श्रीवास्तव को ADM बदायूं नियुक्त किया गया है।

कानपुर नगर के SDM जंगबहादुर यादव को ADM रामपुर, जौनपुर के SDM ज्ञान प्रकाश यादव को ADM सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर के SDM रमेश चंद्र को ADM सोनभद्र और वाराणसी के SDM नीरज प्रसाद को ADM औरैया बनाया गया है।

इसी क्रम में प्रयागराज के SDM रमेश मौर्य को ADM एटा, हमीरपुर के SDM राजेश चंद्र को ADM मेरठ और बाराबंकी के SDM राम आसरे वर्मा को ADM सहारनपुर नियुक्त किया गया है। देवरिया के SDM मंजूर अहमद अंसारी को ADM कासगंज बनाया गया है।

Others Related News