दनकौर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला सुझाया :  दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा ( जीएन न्यूज, संवाददाता ) ।

थाना दनकौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार आरोपियों  पर हत्या के प्रयास का गंभीर आरोप था। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा और पिस्टल भी बरामद किए हैं।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 19 फरवरी 2025 को थाना दनकौर क्षेत्र के ग्राम सरकपुर में सागर नामक व्यक्ति अपनी दुकान के पास खड़ा था। तभी लक्की पुत्र विनोद अपनी गाड़ी से दूध डालकर गांव लौट रहा था। लक्की की गाड़ी से उड़ी धूल के कारण सागर और विनोद के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद लक्की, विनोद, सुभाष, जयप्रकाश उर्फ कालिया और वरुण ने मिलकर सागर के साथ मारपीट की। हाथापाई के दौरान लक्की ने अपनी पिस्टल से सागर पर गोली चला दी, जो उसके पेट में लगी।
जिसके बाद वादी की तहरीर पर थाना दनकौर में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गोपनीय सूचना के आधार पर अभियुक्त 1. लक्की पुत्र विनोद और 2. वरुण पुत्र विनोद को सलारपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 पिस्टल, 1 तमंचा और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
 

Others Related News