महाराष्ट्र: चुनाव घोषणा से पहले महत्वपूर्ण निर्णय, टोल टैक्स होगा मुफ्त, रतन टाटा के नाम पर स्थापित की जाएगी यह विश्वविद्यालय।

ग्रेटर नोएडा ( जीएन न्यूज़, संवाददाता )  
CM एकनाथ शिंदे कैबिनेट के निर्णय:  
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की महायुति सरकार की संभवतः अंतिम बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में महाराष्ट्र की जनता के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य मंत्रिमंडल में ऐसी घोषणाएं की हैं, जिससे राज्यवासियों को राहत मिलेगी, जिनमें हल्के वाहनों के लिए टोल टैक्स खत्म करने का निर्णय भी शामिल है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की संभावित घोषणा  
महाराष्ट्र में जल्द ही विधानसभा चुनावों की घोषणा होने की संभावना है। आचार संहिता किसी भी समय लागू हो सकती है, इससे पहले राज्य सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। महायुति सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों को आकर्षित करने के लिए कई निर्णय लिए हैं।

हल्की गाड़ियों के लिए टोल टैक्स की छूट  
मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी पांच टोल नाकों पर हल्के वाहनों से टोल शुल्क हटा दिया गया है। अब दहिसर, मुलुंड, वाशी, ऐरोली और तीनहाथ नाका के टोल बूथ से बिना किसी टोल का भुगतान किए छोटी गाड़ियां आ-जा सकेंगी। यह निर्णय सोमवार रात 12:00 बजे से (15 अक्टूबर से) प्रभावी होगा।

रतन टाटा के नाम पर होगा विश्वविद्यालय का नामकरण  
महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'पद्म विभूषण रतन टाटा' महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय रखा गया है। इस बारे में कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने जानकारी दी है।

शिंदे सरकार के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय  
सरकार ने महाराष्ट्र में होम गार्डों के वेतन को लगभग दोगुना कर दिया है, जिससे करीब 50 हजार होम गार्ड्स को लाभ होगा। इसके साथ ही, राज्य के कई आईटीआई संस्थानों के नाम भी बदलकर महापुरुषों के नाम पर रखे गए हैं। एकनाथ शिंदे सरकार ने महाराष्ट्र के मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों का वेतन भी दोगुना कर दिया है।

Others Related News