उत्तर भारत में हीटवेव का कहर, बिहार-झारखंड में बारिश की संभावना; जानिए IMD की ताज़ा जानकारी

जीएन न्यूज, संवाददाता।
उत्तर भारत में बढ़ती गर्मी, मौसम विभाग का अलर्ट; दिल्ली-NCR में तपिश का दौर फिर शुरू

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में गर्मी ने एक बार फिर से अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी जारी की है। विभाग के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने वाला है।

दिल्ली में गर्मी की वापसी, बारिश की उम्मीद नहीं

आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में दिन का तापमान 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं जताई गई है।

इन राज्यों में गर्म हवाओं का असर

मध्य भारत और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों जैसे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में 28 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि पूर्वी भारत में यह प्रभाव 26 अप्रैल 2025 तक महसूस किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आज मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। खासकर पूर्वी यूपी के बरेली, बस्ती, शाहजहांपुर और मुरादाबाद जिलों में तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। यहां बूंदाबांदी या हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी यूपी में धूल भरी हवाओं का सामना करना पड़ सकता है। राज्य में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

राजस्थान में लू का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, बूंदी, कोटा, बारां और चित्तौड़गढ़ में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यहां का अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक है। पश्चिमी राजस्थान में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।

Others Related News