विनेश फोगाट: 'छल का फल छल', गीता फोगाट ने विनेश के रिटायरमेंट के फैसले पर यू-टर्न लेने के बाद किस पर हमला बोला?

विनेश फोगाट की वापसी: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक्स 2024 से अयोग्य घोषित कर दिया गया था क्योंकि उनका वजन 100 ग्राम अधिक था। इस मुद्दे पर उन्होंने अपील की थी, लेकिन उनकी अपील भी खारिज हो गई थी। उन्होंने सिल्वर मेडल के लिए अपील की थी। अब, अपील खारिज होने के बाद, विनेश ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा किया है, जिसमें उन्होंने रिटायरमेंट पर भी चर्चा की है और यह भी कहा है कि वे वापसी कर सकती हैं। इस पत्र के बाद उनकी बहन गीता फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है।

गीता ने एक्स पर लिखा, ''कर्मों का फल सीधा और स्पष्ट होता है। छल का फल छल ही होता है, आज नहीं तो कल।'' वहीं, उनके पति और विनेश के जीजा पवन सरोहा ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। पवन ने एक्स पर सीधे विनेश को निशाना बनाया और लिखा, ''विनेश, आपने बहुत अच्छा लिखा है, लेकिन शायद आप आज अपने ताऊ जी महावीर फोगाट को भूल गई हैं, जिन्होंने आपकी कुश्ती जीवन की शुरुआत की थी। भगवान आपको सही समझदारी दें।''

यह भी उल्लेखनीय है कि विनेश ने पेरिस ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल पक्का कर लिया था, लेकिन गोल्ड मेडल के मैच से पहले उन्हें डिसक्वालीफाई कर दिया गया। उनका वजन महज 100 ग्राम अधिक था। वजन कम करने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत की थी, यहां तक कि बाल भी कटवाए थे, लेकिन 100 ग्राम वजन अधिक ही रह गया। विनेश ने काफी वजन घटाया था, लेकिन डिसक्वालीफाई होने के बाद वह बहुत निराश हो गई थीं और उन्होंने संन्यास की घोषणा भी की थी।

Others Related News