गौतमबुद्धनगर: सड़क सुरक्षा माह में यातायात जागरूकता अभियान तेज

नोएडा/ जीएन न्यूज  संवाददाता:

नोएडा।  उत्तर प्रदेश राज्य सरकार के सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री के 50% तक सड़क हादसों में कमी लाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर यातायात पुलिस ने किसान चौक पर विशेष अभियान चलाया है।
यातायात पुलिस ने किसान चौक पर विभिन्न साइन बोर्ड लगाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इन बोर्डों पर मुख्य रूप से 'रेड लाइट का पालन करें' जैसे संदेश लिखे गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है।
पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में चल रहे इस अभियान के तहत यातायात पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। पुलिस का मानना है कि जागरूकता ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का सबसे कारगर तरीका है।
 

Others Related News