मुंबई बारिश:मुंबई में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है, बावजूद इसके स्कूल और कॉलेज खुले हैं।

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई इस समय भारी बारिश से प्रभावित है। स्थिति बहुत गंभीर हो गई है और कई जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मौसम विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने इसको देखते हुए आज रेड अलर्ट जारी किया है। इसके बावजूद, स्कूल और कॉलेज बंद नहीं किए गए हैं। शहर की सड़कों पर जलभराव के कारण नदियों जैसा दृश्य बन गया है। मुंबई से जुड़े ठाणे और पनवेल में स्थिति और भी बुरी है। मुंबई, पुणे और पूरे महाराष्ट्र में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई और उसके उपनगरीय क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मुंबई में 60-70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं। आईएमडी ने आज (26 जुलाई) सुबह 8.30 बजे तक मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए ठाणे में आज स्कूल और कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। ठाणे नगर निगम और आईएमडी ने 26 जुलाई तक मुंबई, पालघर, ठाणे और सिंधुदुर्ग में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

Others Related News