भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में शहीद ऊधम सिंह की शहादत को याद किया 

नोएडा/ जी एन न्यूज भारत संवाददाता:

भारतीय सोशलिस्ट मंच के तत्वाधान में प्रदेश स्थित कार्यालय पर शहीद ऊधम सिंह की शहादत को याद करते हुए बलिदान दिवस के रूप में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनकी अमर गाथा को नमन किया। कार्यक्रम  मे प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र सिंह अवाना, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को श्रद्धापूर्वक याद किया देवेन्द्र अवाना ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जैसे वीरों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश की आजादी का मार्ग प्रशस्त किया। उनकी कुर्बानी भारतवर्ष की आत्मा में रची-बसी है। ऊधम सिंह का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण और अत्याचार के खिलाफ अदम्य साहस का प्रतीक है। ऐसे क्रांतिकारी योद्धा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।  युवाओं से अपील की कि वे शहीदों के बताए रास्ते पर चलते हुए देशहित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि केवल राष्ट्रभक्ति के नारों से नहीं, बल्कि अपने कर्मों और कर्तव्यों के माध्यम से देश के लिए कुछ कर दिखाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।देवेन्द्र गुर्जर ने  अपने संबोधन में कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेकर न केवल क्रांतिकारी इतिहास रचा बल्कि भारतीयों की आत्मा को भी गौरवान्वित किया। आज जो हम आजाद भारत में खुले आसमान में सांस ले रहे हैं, उसका श्रेय उन्हीं बलिदानियों को जाता है। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रेरित होकर आगे आना होगा। केवल तकनीकी विकास ही नहीं, सामाजिक और नैतिक मूल्यों की स्थापना भी जरूरी है। इस मौके पर  मंच ने संकल्प लिया कि शहीदों की कुर्बानी को भुलाया नहीं जाएगा और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र सिंह अवाना, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र गुर्जर, प्रदेश सचिव सन्नी गुर्जर गौरव मुखिया राजेंद्र अवाना, पप्पू राम गुलशन चावला, सुनील महेश उपाध्यक्ष, आदि कल्याणकारी मित्र उपस्थित रहे।
 

Others Related News