आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित हुआ।
- Oct-17-2025
ग्रेटर नोएडा/जी एन न्यूज भारत संवाददाता:
AKTU को एक बार फिर से गौरव प्राप्त हुआ है कि उसे AKTU ज़ोनल स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 की मेज़बानी का अवसर मिला। यह प्रतिष्ठित खेल महोत्सव 16 और 17 अक्टूबर 2025 को आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर जिले के 25 इंजीनियरिंग कॉलेजों के लगभग 1500 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है
इस वर्ष के खेल महोत्सव में निम्नलिखित प्रमुख खेलों का आयोजन किया गया:
एथलेटिक्स
बैडमिंटन,टेबलटेनिस,शतरंज,वॉलीबॉल
बास्केटबॉल,खो-खो,कबड्ड,
इस भव्य आयोजन का उद्घाटन आई.टी.एस – द एजुकेशन ग्रुप के माननीय उपाध्यक्ष श्री सोहिल चड्ढा जी और सेक्रेटरी श्री बी के अरोड़ा जी द्वारा मशाल प्रज्वलन एवं गुब्बारे छोड़कर किया गया, जो एकता, खेल भावना और उत्सव का प्रतीक रहा। उद्घाटन समारोह में कॉलेज के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग, डीन (छात्र कल्याण) डॉ. संजय यादव, डीन (शैक्षणिक) डॉ. विष्णु शर्मा, एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
AKTU, नोएडा से डॉ. कुमार संभव को इस दो दिवसीय खेल महोत्सव के लिए आधिकारिक पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया, जिन्होंने सभी प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष एवं सुचारु संचालन को सुनिश्चित किया।
यह आयोजन न केवल छात्रों में अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का प्रतीक है, बल्कि आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।