संजौली में विरोध प्रदर्शन के कारण कई स्कूलों में छुट्टी, माहौल तनावपूर्ण
संजौली क्षेत्र में हो रहे विरोध प्रदर्शन के कारण कई स्कूलों ने बच्चों की छुट्टी कर दी। अभिभावकों को बच्चों को सुरक्षित स्कूल से ले जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई लोग समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाए। इस बीच, संजौली चौक और बाजार में प्रदर्शनकारियों द्वारा नारेबाजी जारी रही।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प, महिला पुलिसकर्मी घायल
संजौली में मस्जिद के अवैध निर्माण के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में तनाव बढ़ गया। दो अलग-अलग स्थानों पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जिनमें से एक मस्जिद क्षेत्र के पास और दूसरा संजौली चौक पर हो रहा है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
संजौली चौक पर प्रदर्शनकारियों की जोरदार नारेबाजी
संजौली चौक पर प्रदर्शनकारी इकट्ठा होकर नारेबाजी कर रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र तनावपूर्ण हो गया है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इसे तोड़ने की कोशिश की। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
शिमला के टुटू में भी निकली विरोध रैली
टुटू क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों ने अवैध निर्माण के खिलाफ रैली निकालकर वक्फ बोर्ड को बंद करने की मांग की। लोगों ने जमकर नारेबाजी की और प्रशासन से निर्माण को हटाने की मांग उठाई।
पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच बढ़ता तनाव
संजौली में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने फिर से मस्जिद की ओर बढ़ने की कोशिश की, जिसके जवाब में पुलिस ने उन्हें 20 मीटर पीछे खदेड़ दिया। सड़कों पर प्रदर्शनकारी बैठे हैं और माहौल अत्यधिक तनावपूर्ण बना हुआ है।
पुलिस का बैरिकेडिंग के जरिए प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास
मस्जिद के पास माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस ने फिर से बैरिकेडिंग की और प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठकर चक्का जाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
लाठीचार्ज के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें
लाठीचार्ज के दौरान कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं। एसपी शिमला उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारी हटने को तैयार नहीं हैं। पुलिस द्वारा पानी की बौछारें छोड़कर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की जा रही है।
 
                                     
                             
                                                                     
                                     
                                                                 
                                                                 
                                                                .webp) 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                         
                                         
                                         
                                         
                                         
                                         
                                         
                                         
                                         
                                                             
                                                             
                                                             
                                                            .webp) 
                                                             
                                                            