नोएडा प्राधिकरण हो या ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण हो किसी भी प्राधिकरण में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही: बलराज भाटी 

नोएडा/ जी एन न्यूज भारत संवाददाता:

सैक्टर 86 के ग्राम इलहाबास में कर्मवीर खारी के निवास पर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का सम्मान समारोह एंव किसान गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी रहे और वशिष्ठ अतिथि संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल एंव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह रहे। जिनका संगठन के कार्यकर्ताओ ने फूल माला एंव पगडी पहनाकर जोरदार स्वागत किया। किसान गोष्ठी मै किसानों ने नोएडा विकास प्राधिकरण से सम्बन्धित बैकलीज एंव आवासीय भूखण्ड आदि समस्याओ को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी के सामने रखा राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को पूर्ण भरोसा देते हुए कहा कि नोएडा प्राधिकरण हो या ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण हो किसी भी प्राधिकरण में किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही करेंगें और जो किसानों के अधिकार है उन्हें उनके हक और अधिकार दिलाये जायें। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने आगे कहा कि शुक्रवार को सोरखा गांव मैं प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन ने जो निहत्थे किसानों पर लाठीचार्ज किया था उसकी भारतीय किसान यूनियन (बलराज) घोर निन्दा करती है और मांग करती है कि जिन पुलिस कर्मियों ने लाठीचार्ज की है और जिन प्राधिकरण के अघिकारियों ने लाठीचार्ज कराई है उनके ऊपर तत्काल कार्रवाई कर निलम्बन की कार्यवाई की जाये ।
किसान गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान नोएडा के दर्जनभर सम्मानित एवम समाज के प्रतिष्ठित किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की है जिसमें कर्मवीर खारी को उत्तर प्रदेश महासचिव के पद की जिम्मेदारी से नवाजा गया जिससे इलहाबास गांव में खुशी का माहौल है और कर्मवीर खारी का ग्रामवासियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया।संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह का कहना है कि भारतीय किसान यूनियन (बलराज) संगठन एक सशक्त और ईमानदार संगठन है और उत्तर प्रदेश सहित बाईस प्रदेशों में किसानों ,मजदूरों व असहाय लोगों की आवाज बुलंद कर समस्याओ का निस्तारण करने का काम कर रहा है जिससे किसान प्रभावित होकर संगठन से जुड़कर संगठन को और सशक्त रहे है।इस अवसर पर महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी, प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान मसूरी, मेरठ मंडल अध्यक्ष जतन भाटी, यूथ मेरठ मंडल अध्यक्ष इरशाद खान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त भाटी नेता, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर योगेश वैष्णव, जिला संगठन मंत्री ब्रह्मचंद बैरागी, कपिल शर्मा जिला उपाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवीण कौशिक, यूथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भोलू पंडित, जिला अध्यक्ष बुलंदशहर हेमंत पंडित, मेंरठ मंडल उपाध्यक्ष अजय भाटी, मेरठ मंडल सचिव डॉ चन्द्रपाल करहाना,कर्मवीर खारी उत्तर प्रदेश महासचिव,हरीश भाटी उत्तर प्रदेश महासचिव,पश्चिमी उत्तर प्रदेश महासचिव मोहित भाटी,रविंद्र कुमार मेरठ मंडल उपाध्यक्ष, दिनेश सिंह मेरठ मंडल उपाध्यक्ष,सोनू मेरठ मंडल उपाध्यक्ष,अजय कुमार मेरठ मंडल महासचिव,जीशान चौधरी जिला उपाध्यक्ष,रतीश पंडित जिला कोषाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर आदि  कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

Others Related News