थाना कासना पुलिस ने चोरी की योजना बनाते 3 आरोपी किए गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
- Feb-21-2025
ग्रेटर नोएडा ( जीएन न्यूज, संवाददाता ) :
ग्रेटर नोएडा जॉन की थाना कासना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ चोरी की योजना बना रहे 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 2 अवैध चाकू, और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतेन्द्र पुत्र अशोक (उम्र करीब 32 वर्ष), विवेक पुत्र धनपाल सिंह (उम्र करीब 30 वर्ष) और संदीप कुमार पुत्र बिशम्बर सिंह (उम्र करीब 28 वर्ष) के रूप में हुई है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार थाना कासना पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि सिरसा गोल चक्कर के पास खानपुर के 6 परसेंट में 5 व्यक्ति एक लाल रंग की स्विफ्ट कार में अवैध हथियारों के साथ कंपनियों में चोरी/लूट की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कासना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके 2 साथी अजय व अवनीश फरार हो गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।