थाना इकोटेक 3 पुलिस व नारकोटिक्स टीम के संयुक्त प्रयास से अवैध गांजा बेचने वाले 02 अभियुक्त (गांजा तस्कर) गिरफ्तार
- May-07-2025
ग्रेटर नोएडा/ जी एन न्यूज भारत भूषण संवाददाता: थाना इकोटेक 3 पुलिस व नारकोटिक्स टीम के संयुक्त प्रयास से अवैध गांजा बेचने वाले 02 अभियुक्त (गांजा तस्कर) गिरफ्तार, कब्जे से 08 किलोग्राम अवैध गांजा(कीमत करीब 85 हजार रूपये), प्लास्टिक के खाली पाउच एवं 01 स्टेपलर, एक ऑटो बरामद।
कार्यवाही का विवरण-दिनांक 06.05.2025 को थाना इकोटेक 3 पुलिस व नारकोटिक्स टीम द्वारा संयुक्त प्रयास से लखनावली रोड, डम्पिंग यार्ड, ग्राम सुत्याना के पास से 02 गांजा तस्कर 1.कैलाश कुमार पुत्र रमेश सिंह 2.शिवम राघव पुत्र सत्यपाल सिंह राघव को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों द्वारा ऑटो में बैठकर प्लास्टिक के पाउच में गांजा की पैकिंग कर रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1.कैलाश कुमार पुत्र रमेश सिंह निवासी ग्राम धनसिया थाना जेवर जिला गौतमबुद्धनगर हाल पता सैक्टर 03 जनता फ्लैट थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 32 वर्ष,2.शिवम राघव पुत्र सत्यपाल सिंह राघव निवासी ग्राम रसूलपुर डासना थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर हाल पता 03 जनता फ्लैट थाना बिसरख जनपद गौतमबुद्धनगर, उम्र करीब 26 वर्ष अभियुक्त कैलाश कुमार का आपराधिक इतिहास-1.मु0अ0सं0 162/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना इकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर2.मु0अ0सं0 164/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना इकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर 3.मु0अ0सं0 159/2024 धारा 392/411 भादवि थाना इकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर4.मु0अ0सं0 542/2019 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना इकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर
अभियुक्त शिवम राघव का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 162/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना इकोटेक 3 गौतमबुद्धनगर
बरामदगी का विवरण-08 किलोग्राम अवैध गांजा, प्लास्टिक के खाली पाउच व 01 स्टेपलर, एक ऑटो रजि0न0 यूपी 16 एलटी 9716