"देश के युवा ही परिवर्तन के असली वाहक हैं":बी.एल. गुप्ता:चेयरमैन।

ग्रेटर नोएडा/ जी एन न्यूज भारत संवाददाता:

जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में छात्रों को लोकतंत्र की गहराई से समझ देने और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाने के उद्देश्य से “वन नेशन, वन इलेक्शन” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एकीकृत चुनाव प्रणाली के लाभ, चुनौतियाँ और इससे जुड़ी संवैधानिक तथा सामाजिक पहलुओं की जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम में अनुज चौधरी (क्षेत्रीय सह संयोजक, पश्चिम उत्तर प्रदेश) एवं आदित्य द्विवेदी (जिला सह संयोजक, गौतमबुद्ध नगर) ने छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने छात्रों को बताया कि वन नेशन, वन इलेक्शन न केवल समय और संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाएगा।
इस अवसर पर जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश के युवा ही परिवर्तन के असली वाहक हैं। उन्होंने इस सिद्धांत का समर्थन करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को गहराई से समझें और समाज में सकारात्मक योगदान दें।डॉ. शालू त्यागी (डीन, लॉ) ने इस विषय के विधिक पहलुओं को सरल भाषा में छात्रों को समझाया और उन्हें यह संदेश दिया कि कानून की सही समझ ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है। वहीं डॉ. हरेंदर नगर (निदेशक, जी.एन.सी.) ने अपने वक्तव्य में छात्रों को सक्रिय भागीदारी और रचनात्मक विचारों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में छात्रों के लिए प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस सत्र ने न केवल उनकी समझ को गहरा किया बल्कि उनमें देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी जागृत की।जी.एन. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स द्वारा आयोजित यह पहल युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्रीय मुद्दों पर सार्थक चर्चा में भागीदारी के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Others Related News