भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कैमराला चक्रसैनपुर स्थित राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय पर संगठन की मासिक बैठक।
ग्रेटर नोएडा/ जी एन न्यूज भारत संवाददाता:
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के कैमराला चक्रसैनपुर स्थित राष्ट्रीय कैम्प कार्यालय पर संगठन की मासिक बैठक हुई बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट विजय प्रताप सिंह ने और संचालक यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी ने किया। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने जतन भाटी को मेरठ मंडल अध्यक्ष और पूर्व मेरठ मंडल अध्यक्ष रोहित चौधरी को उत्तर प्रदेश संगठन मन्त्री, रविन्द्र नागर को दादरी तहसील अध्यक्ष, रवीन्द्र भाटी चिठैहरा को मेरठ मंडल उपाध्यक्ष, अमित कसाना युवा महानगर अध्यक्ष, प्रमोद शर्मा युवा महानगर उपाध्यक्ष, आजाद कुमार युवा जिला महासचिव, सूरज कुमार, युवा जिला महासचिव, शिवम कपासिया युवा महानगर संगठन मन्त्री, कृष्ण तंवर मेरठ मंडल उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त करते हुए दर्जनों युवाओं ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि गौतमबुद्धनगर में ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण किसानों की पुस्तैनी जमीनों पर बने पुराने मकानों और बाउंड्री वालों को अतिक्रमण के नाम पर तोडने का काम कर रहे है जबकि ना तो जमीन अधिग्रहण की गई और ना ही किसानों को ज़मीनों का मुआवज़ा दिया गया किसानों की जो भूमि अधिग्रहण की गई थी किसानों को उनका 64,7% अतिरिक्त मुआवजा 10% आवासीय भूखण्ड व लीजबैक आदि मामले प्राधिकरण में लम्बित पडे है किसानों की उन समस्याओ की तरफ प्राधिकरणों का ध्यान नही जाता यदि किसान अपने परिवार के लिए अपनी पुस्तैनी जमीन पर कोई मकान दुकान बना लेता है तो वह अतिक्रमण हो जाता है और तोडफोड की कार्यवाई के लिए पुलिस बल लेकर पहुंच जाते है यदि किसान उसका विरोध करते है तो उन्हें भू-माफिया के नाम से नवाजा जाता है और किसानों के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते है। क्या अपनी पुस्तैनी भूमि पर मकान बनाकर रहना अवैध निर्माण होता है
संगठन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह ने कहा कि प्राधिकरणों की तानाशाही चरम पर है जिन किसानों ने अपनी माँ कहे जाने वाली भूमि को गौतमबुद्धनगर जैसा शहर बसाने के लिए औने पौने दामों मै दिया था उन्ही किसानों को आज प्राधिकरण उजाड़ने का काम कर रहें है। आज किसानों के परिवार बढ गये है तो उनके रहने के लिए तो किसान अपनी पुस्तैनी भूमि पर मकान दुकान तो बनाने ही पड़ेगें।
संगठन की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल ने कहा कि ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण किसानों को भू-माफिया बताता है ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण में यादव सिंह जैसे भ्रष्ट अधिकारी रहे जिसने हजारों करोडों के घोटाले किए और अब उन्ही का बेटा सन्नी यादव सिंह ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण में तैनात रहकर वही घोटाला कर रहा है जो व्यक्ति जेल काट चूका हो उसे शस्त्र का लाईसेंस किसने दे दिया। सन्नी यादव सिंह किसानों की आबादी बचाने के नाम पर अवैध तरीके से धन की उगाही करता है किसान धन देने में सक्षम नही होते उन्हें धमकी देता है और उनके वहां अतिक्रमण बताकर तोडफोड की कार्यवाई के लिए पुलिस बल लेकर कारवाई करने पहुंच जाते है।सब कुछ प्रशासन के संज्ञान में होते हुए भी ऐसे भ्रष्ट अघिकारियों के ऊपर कार्यवाई क्यों नही होती उनके कहने पर किसानों के ऊपर झूठे मुकदमे दर्ज कैसे हो जाते है क्या ऐसे भ्रष्ट लोगों पर अधिक धन होने के कारण सरकार और प्रशासन झुकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी का कहना है कि शनिवार को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की टीम सन्नी यादव सिंह के कहने पर आमका रूपवास गांव में किसान की पुस्तैनी जमीन पर बनी बाउंड्री वाल और मकान को तोडने पहुँची तो किसानों ने उनका विरोध किया और कहा कि यह जमीन अधिग्रहण नही हुई है ना ही इसका मुआवजा दिया है वहाँ से निकल रहे भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी व दो तीन कार्यकर्ता किसानों और प्राधिकरण की टीम को देखकर रुक गये और कहा कि यह किसान की पुस्तैनी जमीन है जब इनकी जमीन अधिग्रहण नही की गई तो तोडफोड की कार्यवाई क्यों की जा रही है इस पर किसानों व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी व कार्यकर्ताओ पर दादरी कोतवाली में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई गयी जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी मौके पर मौजूद भी नही थे और इस मामले का संज्ञान भी नही था जब संज्ञान हुआ तो पुलिस प्रशासन से बात चीत कर कार्यकर्ताओ को वहाँ पर शान्ति बनाने का आदेश किया उसके बाद ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और किसान हट गये।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा है कि जो किसानों और संगठन पर झूठे मुकदमें दादरी कोतवाली में दर्ज किए है तत्काल उन्हें खारिज किया जाए और घोटालों में लिप्त भ्रष्ट अधिकारी सन्नी यादव सिंह की सम्मति की सीबीआई जांच कराई जाये और ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण ऐसे भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारी को बर्खास्त करे। सोमवार को संगठन के कार्यकर्ता जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को ज्ञापन के माध्यम से पूरे प्रकरण से अवगत करायेगें और यदि समस्याओ का समाधान नही होगा तो ग्रेटर नौएडा विकास प्राधिकरण के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के नेतृत्व मै गौतमबुद्धनगर के किसानों का ऐतिहासिक आन्दोलन होगा जिसका जिम्मेदार शासन प्रशासन होगा।
इस अवसर पर
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रोहित भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, यूथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष नागर, फरमान डसना उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष , रोहित चौधरी प्रदेश संगठन मंत्री ,दिलदार अंसारी प्रदेश महासचिव, अमरीश भाटी प्रदेश मीडिया प्रभारी, सुनील नागर जिला संगठन मंत्री ,डॉक्टर मोहम्मद खालिद मसूरी जिला उपाध्यक्ष, रियाज मसूरी जिला संगठन मंत्री गाजियाबाद, लुकमान जिला महासचिव ,नौशाद जिला सचिव गाजियाबाद, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा इरशाद, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर योगेश वैष्णव, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रवीण कौशिक गौतम बुद्ध नगर, हेमन्त पडिंत, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर महेश शिशौदिया, नौएडा महानगर अध्यक्ष कपिल नागर ,ब्रह्मचंद्र बैरागी जिला संगठन मंत्री, तपसी गुज़र ब्लॉक अध्यक्ष दादरी, धर्मपाल सिंह ब्लाक महासचिव दादरी ,अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस बात की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्राप्त हुई