हरियाणा CM नायब सिंह सैनी की शपथ ग्रहण समारोह: अनिल विज समेत ये मंत्री बनेंगे, फोन आया और चेहरे खिल उठे।

ग्रेटर नोएडा (  जीएन न्यूज़, संवाददाता ) ।

चंडीगढ़। हरियाणा में नई सरकार का गठन गुरुवार को होने जा रहा है। नायब सिंह सैनी एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री बनेंगे और शपथ लेंगे। उनके साथ ही कुछ कैबिनेट मंत्रियों भी शपथ ग्रहण करेंगे। हालांकि, कैबिनेट में शामिल विधायकों के नाम अभी तक आधिकारिक रूप से नहीं घोषित किए गए हैं, लेकिन जिन विधायकों को मंत्री बनाया जाना है, उन्हें फोन कर दिया गया है। अनिल विज अंबाला से पंचकूला के लिए निकल चुके हैं।

दरअसल, हरियाणा में मुख्यमंत्री सहित कुल 14 मंत्रियों का गठन किया जाएगा। हालांकि, चर्चा है कि नायब सैनी केवल 10 मंत्रियों के साथ शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद से विधायक विपुल गोयल को मंत्री बनाए जाने के लिए फोन आया है। इसके अलावा, अनिल विज को भी इसी संदर्भ में कॉल मिली है। साथ ही राव नरबीर सिंह, कृष्ण लाल पंवार, कृष्ण बेदी, रणबीर गंगवा, महिपाल ढांडा और श्याम सिंह राणा के मंत्री बनने की संभावना है। इन सभी को फोन कॉल्स मिल चुकी हैं।

इसके अलावा, पहली बार विधायक बनीं श्रुति चौधरी, आरती राव और गौरव गौतम को भी मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है। गोहाना के विधायक अरविंद शर्मा को भी कैबिनेट में जगह मिलेगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा, जबकि नायब सैनी दोपहर एक बजे सीएम की शपथ लेंगे।

Others Related News