भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का सम्मान समारोह एंव किसान गोष्टी कार्यक्रम आयोजित
हरियाणा/जी एन न्यूज भारत भूषण संवाददाता:
भारतीय किसान यूनियन (बलराज) का सम्मान समारोह एंव किसान गोष्टी कार्यक्रम आयोजित कस्बा रटौल जनपद बागपत में संगठन के बागपत जिलाध्यक्ष आकिब चौधरी के नेतृत्व में सम्मान समारोह एंव किसान गोष्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी और वशिष्ठ अतिथि महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सिवाल एंव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह रहे। ग्रामवासियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी और कार्यकर्ताओ के रटोल आगमन पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। संठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी को किसानों ने खाद, बीज, बिजली बिलों में धांधली जैसी समस्याओ से अवगत कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत देश कृषि प्रधान देश है जिसमें 70 प्रतिशत किसान है जो गर्मी ,सर्दी और बरसात नहीं देखता दिन रात मेहनत करता है और पूरे देश का पेट भरने का काम करता है अपने आप भूखा सो जाता है लेकिन  देश के हर व्यक्ति को अन्न पैदा करके देता है किसी को भूखा नही सोने देता। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने आगे कहा कि मै भी एक किसान का बेटा हूँ और किसान हूँ किसान का दर्द महसूस करता हूँ किसान की फसलों की लागत भी वापस नही मिलती। चुनाव के समय पार्टियां बडे बडे वादे करती कि किसान की आय दुगुनी करेंगें सरकार बनने के बाद सभी वादे झूठे साबित होते हैं किसानों की अनदेखी की जाती है किसानों की आय दुगुनी के बजाय लागत नही मिलती। बलराज भाटी ने कहा कि यदि किसान आबाद होगा तो देश आबाद होगा। यदि सरकारें किसान को आबाद करना चाहती है तो किसानों की हरेक फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाकर पारित करें। अन्यथा किसानी घाटे का सौदा साबित हो रही है घाटे की वजह से किसान का बेटा किसानी से मोह नही रख रहा है गांव छोड़कर शहर की तरफ जा रहें है। 
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर विजय प्रताप सिंह ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की हर समस्याओ मैं भारतीय किसान यूनियन (बलराज) किसानों के साथ मजबूती से खडी समय-समय पर किसानों की समस्याओ से शासन प्रशासन को अवगत कराकर समाधान कराने का काम करती है किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जायेगा। 
महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष एंव राष्ट्रीय संयोजक रेखा सिवाल ने कहा कि सरकारें अपने स्वार्थ मै इतनी अन्धी हो गयी है कि जनता को हिन्दू, मुस्लिम व जातिवाद मै बांटकर अपनी राजनीतिक की रोटी सेकना चाहती है जातिवाद मै बांटकर दंगा-फसाद कराने का काम करती है एक दूसरे के दिलों में नफरत पैदा करने का काम करतीं है रेखा सिवाल ने आगे कहा कि जनता को अपने विवेक से चलना होगा सरकारें आती जाती हैं इनकी चालों मै नही आना है देश और सर्व समाज  के हित के लिए हमें आपस में भाई चारे को मजबूत करना है और अपने देश हित मै कार्य कर देश को मजबूत बनाना है भारत देश को आजादी दिलाने मै सर्व समाज की मुख्य भूमिका रही थी हमारे बुजुर्गों का एक ही नारा था कि हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई हम है सब भाई भाई। सभी देश वासियों को अपने बुजुर्गों के उस नारे को याद कर आपस मै प्रेम भाव सौहार्द को बनाये  रखना है। 
इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य जितेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय संगठन मन्त्री नीरज भडाना, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष हातम सिंह भाटी, यूथ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष विपिन खारी, प्रदेश महासचिव दिलदार अंसारी, प्रदेश सचिव यामीन अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष गुर्जर, उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सेन, उतर प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल भाटी , प्रदेश महासचिव यामीन अंसारी, पश्चिम उत्तर प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर योगेश वैष्णव, जिलाध्यक्ष बुलन्दशहर हेमन्त पडिंत, जिला अध्यक्ष आकिब चौधरी, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रवीण कौशिक, नौएडा महानगर अध्यक्ष कपिल नागर, सुनील नागर जिला संगठन मंत्री, रामबीर नागर नगला, गौरव उनियाल प्रदेश संगठन मंत्री , ब्रह्मचंद बैरागी, नवीन मावी, मनीष शर्मा, योगेश पंडित, अभिषेक, कपिल, मास्टर  रियासत  रटोल  चौधरी रजा हसन  पूर्व चेयरमैन  अन्य सैकड़ो लोग मोजूद रहे।
 
 
                                     
                            .webp) 
                                                                     
                                     
                                                                .webp) 
                                                                .webp) 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                                                 
                                         
                                         
                                         
                                         
                                         
                                         
                                         
                                         
                                         
                                                             
                                                             
                                                             
                                                            .webp) 
                                                             
                                                            