• DECEMBER 9, 2024
  • Lorem ipsum dolor sit
post
ग्रेटर नोएडा

BSEB 12th result 2024

ऑनलाइन भरे जाएंगे स्क्रूटिनी फॉर्म। स्क्रूटिनी के लिए आवेदन नतीजों के बाद। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे परिणाम। biharboardonline.bihar.gov.in पर रखें नजर। पिछले वर्ष 21 मार्च को जारी हुए थे परिणाम। सभी स्ट्रीम के नतीजे एक साथ होंगे जारी। नतीजों के साथ टॉपर्स के नामों की भी होगी घोषणा। 13.18 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार होगा खत्म, रिजल्ट जल्द। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 12th बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक किया गया था। अब बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है। रिजल्ट के साथ ही सभी स्ट्रीम के टॉपर्स के नामों की लिस्ट भी जारी की जाएगी।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। बिहार बोर्ड से 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में भाग लेने वाले 13.18 लाख स्टूडेंट्स को बस अब अपने रिजल्ट घोषित किये जाने का इंतजार है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की ओर से भी नतीजे जारी होने को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट से संबंधित जानकारी आज या कल साझा की जा सकती है। डिटेल बाहर आते ही ऑफिशियल डेट की जानकारी भी दी जाएगी और उसी डेट पर छात्र-छात्राओं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। परिणाम घोषित ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे।