• DECEMBER 9, 2024
  • Lorem ipsum dolor sit
post
ग्रेटर नोएडा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

UNSC Membership Issue भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार के सिलसिले में यूनाइटि‍ंग फार कंसेंसस (यूएफसी) ग्रुप की संस्तुतियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस ग्रुप में भारत विरोधी सोच रखने वाले चीन पाकिस्तान और तुर्किये भी शामिल हैं। भारत ने कहा है कि ये संस्तुतियां संयुक्त राष्ट्र के अधिसंख्य सदस्य देशों की भावनाओं के अनुरूप नहीं हैं।

पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र। भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में विस्तार के सिलसिले में यूनाइटि‍ंग फार कंसेंसस (यूएफसी) ग्रुप की संस्तुतियों पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस ग्रुप में भारत विरोधी सोच रखने वाले चीन, पाकिस्तान और तुर्किये भी शामिल हैं।

UFC ने UNSC में स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाने का विरोध किया
यूएफसी में इन तीन देशों के अतिरिक्त अर्जेंटीना, कनाडा, कोलंबिया, कोस्टारिका, इटली, माल्टा, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, सैन मारीनो और स्पेन भी हैं। इस ग्रुप में इंडोनेशिया पर्यवेक्षक के रूप में शामिल है। लेकिन चीन सुरक्षा परिषद का अकेला स्थायी सदस्य देश है।

यूएफसी ने सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यों की संख्या बढ़ाए जाने का विरोध किया है। ग्रुप ने सुरक्षा परिषद की सदस्यता को बढ़ाकर 26 किए जाने की संस्तुति की है। लेकिन ये सभी अस्थायी सदस्य होंगे। इनमें से नौ सदस्य लंबे समय के लिए चुने जाएंगे।