फोर्टिस अस्पताल, ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन्स के सहयोग से कार्डियोलॉजी व न्यूरोलॉजी पर हेल्थ टॉक का आयोजन।

ग्रेटर नोएडा/जी एन न्यूज भारत संवाददाता:

फोर्टिस अस्पताल, ग्रेटर नोएडा ने रोटरी क्लब ग्रीन्स, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से अस्पताल प्रांगण में कार्डियोलॉजी एवं न्यूरोलॉजी पर हेल्थ टॉक का सफल आयोजन किया।
इस इंटरैक्टिव सत्र में रोटरी क्लब ग्रीन्स के सदस्य, स्थानीय निवासी और स्वास्थ्य प्रेमी शामिल हुए। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय और मस्तिष्क से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम, शुरुआती पहचान और आधुनिक उपचार विकल्पों पर जानकारी साझा की।
कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शांतनु सिंघल ने ‘हृदय रोगों से जुड़ी आम भ्रांतियां’ विषय पर कहा, “आज भी दिल की बीमारियों को लेकर गलतफहमियां मौजूद हैं, जैसे कि केवल बुजुर्गों को ही हार्ट प्रॉब्लम होती है या छाती में दर्द न होने पर दिल पूरी तरह स्वस्थ है। ये धारणाएं सही नहीं हैं। लाइफस्टाइल, खानपान, तनाव और अनुवांशिक कारणों से किसी भी उम्र में हृदय रोग हो सकता है। नियमित जांच, संतुलित आहार और व्यायाम से गंभीर जटिलताओं से बचा जा सकता है।”
कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुनील अग्रवाल ने ‘स्ट्रोक की बुनियादी जानकारी’ विषय पर कहा, “स्ट्रोक अक्सर अचानक होता है। चेहरे का टेढ़ा होना, बोलने में तकलीफ या शरीर के किसी हिस्से में अचानक कमजोरी आना इसके शुरुआती लक्षण हैं। ऐसे संकेत मिलते ही तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। समय पर इलाज से मरीज़ का जीवन बचाया जा सकता है और भविष्य की परेशानियों से बचा जा सकता है।”
इस अवसर पर सिद्धार्थ निगम, फैसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस अस्पताल, ग्रेटर नोएडा ने कहा, “हम रोटरी क्लब ग्रीन्स का उनके सहयोग और सभी प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार व्यक्त करते हैं। ऐसे प्रयास हमें समुदाय से जोड़ते हैं और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में मदद करते हैं।”
रोटरी क्लब ग्रीन्स, ग्रेटर नोएडा की ओर से अध्यक्ष रोटेरियन ऋषि के. अग्रवाल, सचिव रोटेरियन नितिन गर्ग और कोषाध्यक्ष रोटेरियन राहुल शर्मा ने कहा, “फोर्टिस अस्पताल के साथ मिलकर किया गया यह प्रयास वास्तव में सराहनीय और जनहितकारी है। इससे लोगों को विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिलता है और भ्रांतियां दूर होती हैं।”
 

Others Related News